फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तहसील के पास पार्किंग में पेड़ गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आंधी तूफान के बीच तहसील के पास पार्किंग में एक पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला अपने परिवार के साथ बाजार से लौट रही थी। जैसे ही वह पार्किंग में जाने लगी तो अचानक एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पुलिस ने शव का पंचमाना भरकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




शनिवार की रात करीब आठ बजे प्रकाश लोक शिमला बायपास शिमला बायपास निवासी रेखा अपनी बेटी और अन्य परिवार के लोगों के साथ बाजार आई थी। उन्होंने अपनी कार तहसील की पार्किंग में खड़ी की। इसके बाद वह बाजार से जब लौटी तो तहसील के पास बनी एक पार्किंग से शॉर्ट रास्ते से तहसील में आने लगी। लेकिन अचानक तहसील के पास पार्किंग में उनके ऊपर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से महिला की मौत हुई है। शव का पंचनामा भरा गया है।



I
I

Iपरिवार के सदस्य आगे निकले, पीछे रह गई थी महिला
I



पुलिस के मुताबिक, महिला जब अपनी बेटी के साथ खरीदारी कर वापस लौटी तो वह तहसील चौक से एक निजी पार्किंग से कॉम्प्लेक्स में जाने लगी। तभी उनकी बेटी आगे निकल गई। महिला पीछे आने लगी तो अचानक तूफान से उनके ऊपर पेड़ गिर गया। महिला और उनकी बेटी के साथ एक छोटी बच्ची भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें