फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविकासनगर से चूना लेकर शिमला जिले के चौपाल जा रहा था वाहन
विज्ञापन

I

Iचालक निकला था बाहर, पीछे जाने से खाई में गिरा वाहनI

हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में शिमला जिले के चौपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब चालक गाड़ी से बाहर निकला था। वाहन अचानक पीछे जाने लगा और खाई में गिर गया। एसडीआरफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।



राजस्व पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह विकासनगर से वाहन चूना लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा तहसील क्षेत्र के चौपाल जा रहा था। वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। सुबह करीब 6.30 बजे हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर टिमराधार आरालानी के पास चालक वाहन को सड़क पर खड़ा कर किसी काम के लिए बाहर निकला। इस दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर जाने लगा। जब तक किसी कुछ समझ आता कि वाहन टौंस नदी के किनारे 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक चंदौ जगत राम वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ डाकपत्थर की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित (19) पुत्र दिल बहादुर और मोहनलाल (25) पुत्र रतिराम के रूप में हुई है। दोनों शिमला जिले चौपाल के रहने वाले हैं। चालक का नाम विख्यात कुमार है। वह भी चौपाल उपमंडल के ही ग्राम जयगढ़ का रहने वाला है। बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक मजदूरी करते थे। दोनों सेब के बगीचे में पेड़ों के तने पर चूना लगाने के लिए देहरादून जिले के विकासनगर से चूना लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें