विकसित भारत संकल्प यात्रा बडनु और समाल्टा गांव पहुंची। ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरीत की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास की ओर से संचालित योजनाओं के स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया। बडनु में ग्राम विकास अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि यात्रा में ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें 35 लोगों की नि: शुल्क जांच कर दवाइयां दी गईं। इस दौरान प्रधान कांती चौहान, सीमा वर्मा, अनीता चौहान, कविता चौहान आदि मौजूद रहे। इसके बाद संकल्प यात्रा समाल्टा गांव पहुंची। ग्राम विकास अधिकारी अर्चना ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ शिविर में शूगर और वीपी की जांच कर लोगों को दवाइयां दी गईं। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा, प्रधान जयपाल सिंह तोमर, सीमा देवी, रक्षा पंवार, उर्मिला आदि मौजूद रहे।