देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुरानी जेल परिसर पहुंचकर भी पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि पंडित नेहरू न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अमूल्य रत्न हैं, बल्कि पूरे देश की धरोहर हैं। आधुनिक भारत की वैचारिक, वैधानिक, शासकीय, औद्योगिक, आर्थिक तथा लोकतांत्रिक आधारशिला रखने का कार्य नेहरू ने ही किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल,महानगर सचिव आलोक मेहता, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा,अभिषेक तिवारी ,राजेश उनियाल ,विकास पुंडीर ,लकी राणा , सावित्री थापा ,पूनम कंडारी,आदि मौजूद थे।
Iपुरानी जेल में पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलिI
देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसियों ने हरिद्वार रोड स्थित नेहरू वार्ड में प्रतिमा पर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पंडित नेहरू ने सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव खड़ी की थी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द, पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेश पारछा, सुरेंद्र कुमार, जहांगीर खान आदि मौजूद रहे।