फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: ढाई हजार पदों पर खुलेगा सरकारी नौकरी का पिटारा, दिसंबर से पहले शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया

Fri, 07 Aug 2026 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी वर्ष में विभिन्न विभागों में खाली ढाई हजार पदों पर नौकरी का पिटारा खुलने जा रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दिसंबर से पहले इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिन 1470 पदों के लिए आवेदन हो चुके हैं, उनकी परीक्षाएं भी दिसंबर तक कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि दिसंबर से पहले करीब 2477 पदों पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इनमें स्केलर, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक, स्नातक स्तरीय विज्ञान वर्ग के पद, पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग के वर्दीधारी पद, संस्कृत विभाग में सहायक अध्यापक तथा सहायक विकास अधिकारी जैसे पद शामिल हैं।

इसके समानांतर जिन खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनकी परीक्षा भी दिसंबर तक करा ली जाएगी। इनमें वैयक्तिक सहायक, पशुधन प्रसार अधिकारी, विभिन्न सेवाओं के तकनीकी पद, सहायक लेखाकार, कृषि विभाग के इंटरमीडिएट स्तर और विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पद सहित कुल 1470 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Haridwar Kanwar Yatra: अनिशा बानो और तमन्ना मलिक ने उठाई कांवड़, भगवा चादर ओढ़ाकर महिलाओं का किया गया सम्मान
विज्ञापन


साढ़े चार साल में 34 हजार भर्तियां का रिकॉर्ड
सरकार पहले दिन से ही बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकारी विभागों में खाली पदों को अभियान चलाकर भरने का काम किया है। साढ़े चार वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। आने वाले महीनों में भी विभिन्न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, जिससे योग्य युवाओं को अधिक अवसर मिल सके। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें