फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़कों पर झूल रहा तारों का मकड़जाल, हादसे का खतरा

Fri, 14 Aug 2026 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मार्गों और गलियों में बेतरतीब ढंग से फैला बिजली, इंटरनेट और एयर फाइबर की तारों का मकड़जाल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। हालात यह हैं कि कई जगह तार इतने नीचे झूल रहे हैं कि वे कभी भी किसी बड़े वाहन की चपेट में आकर गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से इस अव्यवस्था को जल्द सुधारने की मांग की है। सिनेमा गली, कॉलेज रोड, 28 फीट रोड, गीता भवन मार्ग और कोतवाली मार्ग जैसे व्यस्त इलाकों में खंभों पर तारों के भारी-भरकम गुच्छे देखे जा सकते हैं। एक-दूसरे में उलझी इन केबल्स के चलते जहां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है, वहीं तकनीकी फाल्ट आने पर बिजली या इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के कर्मचारियों को भी मरम्मत कार्य में खासी मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम और संचार कंपनियों से इस मकड़जाल को तत्काल हटाकर तारों को व्यवस्थित ढंग से बांधने या अंडरग्राउंड करने की गुहार लगाई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं स्थानीय निवासी दीपक अग्रवाल ने बताया कि तारों के गुच्छे और नीचे लटकते तार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी बने हैं। इन्हें जल्द व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें