फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोडर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- लक्ष्मीपुर चौक पर हुआ हादसा





कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर चौकी पर तेज रफ्तार लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए झाझरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब सात बजे लक्ष्मीपुर चौक के समीप लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक छिटककर सड़क पर गिर गए। बाइक वाहन के नीचे आ गई। हादसे से घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन




वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवनचंद पुजारी ने बताया कि घायलों की पहचान अजय पुत्र विजय और नवराज उर्फ निक्कू पुत्र निरंजन सिंह दोनों निवासी बरोटीवाला के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि लोडर के चालक का पता किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन






Iअज्ञात वाहन ने मारी टक्करI

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। सीएचसी सहसपुर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार ब्रह्मदत्त चौक पर पैदल आ रहे प्रवेश कुमार शर्मा पुत्र बनारसी लाल निवासी पृथ्वीपुर खेड़ा थाना विकासनगर को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें