फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईडीपीएल कॉलोनी में दस दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवन विभाग ने कॉलोनी को खाली कराने के लिए बाधित की थी बिजलीI
विज्ञापन


रविवार का दिन आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों के लिए राहत भरा दिन रहा। करीब दस दिन बार दोपहर एक बजे आईडीपीएल कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई। बिजली आने के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बहाल हो गई। कॉलोनी में बिजली आपूर्ति होने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। बता दें कि वन वन विभाग ने आईडीपीएल कॉलोनी को खाली कराने के लिए बिजली और पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी।



22 सितंबर से आईडीपीएल कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बंद थी। बिजली नहीं होने से कॉलोनी में भी पेयजल संकट गहराने लगा। कई लोगों ने पेयजल टैंकों और आसपास सड़क किनारे लगे हैंड पंपों से प्यास बुझाई। एक अक्तूबर रविवार को दोपहर एक बजे कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई। रात होते ही कॉलोनी एक बार फिर दूधिया रोशनी से जगमग हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों का 28 नवंबर को हाईकोर्ट में पैरवी है। स्थानीय प्रशासन की ओर से आईडीपीएल में बिजली और पेयजल की सुविधा बंद कर दी थी। जिस पर स्थानीय लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने आईडीपीएल वासियों को राहत देते हुए स्थानीय प्रशासन को 72 घंटे के अंदर विभागीय अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कॉलोनी में बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें