फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पत्नी वेंटिलेटर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

I

Iरिंग रोड पर छह नंबर पुलिया के पास 10 सितंबर को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। उनके पति को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित दंपती की बेटी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया।I
Iघटना दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुई। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि बद्रीश कॉलोनी निवासी अजय गुसांई और उनकी पत्नी मधु गुसांई अपनी स्कूटी से पुलिया के पास से गुजर रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। आरोप है कि कार को तृप्ति नामक महिला चला रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद आरोपी महिला चालक मौके से भागने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। लोगों के दबाव के बाद वह घायलों को कोरोनेशन अस्पताल ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iघायल दंपती की 21 साल की बेटी कृति ने शिकायत में बताया है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और इलाज के भारी-भरकम खर्च उठा पाने में असमर्थ है। उन्होंने पुलिस से आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके इलाज खर्च दिलाने की मांग की है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें