फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के जवान की सैन्य प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान में मौत

Fri, 31 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से लगे पौलगांव के बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात जवान राकेश जगूड़ी की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान राजस्थान के सूरतगढ़ में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सूरतगढ़ पहुंचे। राकेश जगूड़ी का शुक्रवार को यमुना के तट पर गंगनानी में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान सूरतगढ़ गए चचेरे भाई परशुराम जगूड़ी ने बताया कि राकेश जगूड़ी (27) पुत्र कमलेश्वर जगूड़ी की बीते रोज सैनिक प्रशिक्षण के दौरान मौत हुई, जिन्हें बड़कोट पौलगांव लाया जा रहा है।

शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर को पहले पौलगांव में अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। उसके बाद 12:30 बजे यमुना के तट पर गंगनानी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


राकेश जगूड़ी वर्ष 2010 में गढ़वाल राइफल्स में लैंसडौन में भर्ती हुुए थे। बाद में वे बंगाल इंजीनियरिंग में गए थे। राकेश छह भाई-बहनों में से सबसे बड़ा भाई है। राकेश की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। वहीं बड़कोट के एसडीएम रोहित मीणा ने बताया कि प्रशासन को मामले की सूचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें