I
Iपहले तल पर बने शौचालय की मरम्मत कर पुरुषों के लिए खोला गयाI
उप जिला अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से पिंक शौचालय बना दिया गया है। पहले महिला और पुरुष मरीज एक ही सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करते थे। इससे काफी परेशानी होती थी। कई बार महिलाओं को इंतजार करना पड़ता था। अमर उजाला ने पिंक शौचालय अभियान के माध्यम से समस्या को उजागर किया था। अब अस्पताल में भूतल पर बने शौचालय को महिला शौचालय बना दिया गया है। वहीं, पहले तल पर बने पुरुष शौचालय की मरम्मत कर उसको खोल दिया गया है।
अमर उजाला के 13 अक्तूबर के अंक में अभियान के तहत गर्भवती और प्रसूताओं को शौचालय के बाहर करना पड़ता है इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। उप जिला अस्पताल विकासनगर की पड़ताल के दौरान सामने आया था भूतल में बनाए गए शौचालय का प्रयोग महिला और पुरुष दोनों करते हैं। कई बार गर्भवतियों और प्रसूताओं को शौचालय के बाहर इंतजार करना पड़ता है। वहीं, पहले तल पर बना एक शौचालय सीवर लाइन चोक होने के चलते बंद पड़ा था।
अस्पताल प्रशासन ने खबर संज्ञान लेते हुए सुधार किए हैं। अब अस्पताल में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था हो गई है। महिला शौचालय में दो शौचालय और एक स्नान घर है।
I
I
Iभूतल स्थित शौचालय को महिला शौचालय बना दिया गया। पहले तल पर बने पुरुष शौचालय की मरम्मत कर दी गई। अब पहले तल पर महिला और पुरुष शौचालय अलग-अलग हैं। सफाईकर्मियों को शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
I
I
I
Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षकI