फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चौकी के बाहर चेकिंग कर रहे सिपाही को स्कूटर सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के गेट पर चेकिंग कर रहे सिपाही को स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी। सिपाही ने स्कूटर पकड़ा तो सवार उसे 200 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे में सिपाही बुरी तरह घायल हो गया। चालक स्कूटर छोड़कर भाग निकला। सिपाही की शिकायत पर कोतवाली शहर में स्कूटर सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब तीन बजे की है। सिपाही संतोष पंवार महिला दरोगा के साथ धारा चौकी के सामने चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड की ओर एक स्कूटर सवार आता दिखाई दिया। चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने सिपाही संतोष पंवार को टक्कर मार दी। सिपाही ने स्कूटर नहीं छोड़ा तो वह उसे 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद स्कूटर छोड़कर वहां से भाग निकला। स्थानीय लोग स्कूटर को लेकर चौकी पहुंचे। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि संतोष पंवार की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



हादसे में मौत के बाद ट्रक चालक पर मुकदमा

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मामले में शिकायत शिव कुमार निवासी पित्थुवाला शिमला बाईपास ने की है। उन्होंने बताया कि दो सितंबर को उनका बेटा ट्रांसपोर्टनगर से बाइक पर आ रहा था। जब वह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास पहुंचा तो सामने से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उनके बेटे करन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें