फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शक्तिनहर में कूदे किशोर और बागवान का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शक्तिनहर में कूदे किशोर का चार दिन बीतने के बाद कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं, नहर में छंलाग लगाने वाला बागवान का भी दूसरे दिन पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम नहर में सर्च अभियान चला रही है। बारिश के कारण नहर का पानी मटमैला होने से अभियान में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


एक सितंबर को मौसी के घर आया किशोर झूलापुल से शक्तिनहर में कूद गया था। मृतक की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के औरंगाबाद निवासी नीरज (16) पुत्र राजवीर के रूप में हुई थी। वहीं, तीन सितंबर की रात नौ बजे एक युवक ने डाकपत्थर बैराज के पास से शक्तिनहर में छलांग लगा दी थी। म़ृतक की पहचान सीमांत तहसील क्षेत्र के भटाड़ गांव निवासी सरदार शर्मा (32) पुत्र मेजर सिंह के रूप में हुई थी। मृतक पहले एक विद्यालय में कार्य करता था। उसके बाद नौकरी छोड़कर किराये पर बगीचे लेकर बागवानी कर रहा था। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद दो तीन पहले उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल आया था। विकासनगर में मृतक का भाई रहता है।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि लापता किशोर और युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें