फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली निकालने के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व एनएसएस के स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर स्थानीय मतदाताओं को जागरूक किया। रैली में शामिल हुए छात्र-छात्राओं ने स्लोगन, बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से मतदाताओं को मताधिकार व मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा मतदान का अधिकार लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार है। रैली में मुख्य रूप से वंशिका, नीतिका, दिव्या, अंशिका, आरुषि, हिमांशी, ऐश्वर्या, रविंद्र, नैनसी, तनीषा, निकिता, वंशिका राणा, लकी चौहान, रोहन, कृष, आदित्य, अंशिका, खुशी राणा, रिया चौहान, प्राची, प्रियंका, ईशा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें