विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र स्थित डिक्शन टेक सॉल्यूशन के बाहर पार्किंग से 19 जनवरी को सीनियर एग्जीक्यूटिव को बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 24 जनवरी को सेलाकुई निवासी प्रकाश चंद ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान की गई। धूलकोट तिराहे के पास से जांच के दौरान बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद अरमान और हरिद्वार की पुरानी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद उमेर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संवाद