फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूकंप, आग और हादसों से बचाव का परखा गया तरीका

Sat, 28 Nov 2026 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- भूकंप, आग और हादसों से बचाव का परखा गया तरीका
विज्ञापन


- कालसी क्षेत्र में स्कूलों से लेकर जल विद्युत गृह और वन क्षेत्र तक हुई मॉक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई/कालसी। आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और जनसुरक्षा के उपायों को परखने के लिए शनिवार को पछवादून के विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें भूकंप, आग, वनाग्नि, वाहन दुर्घटना और जल विद्युत गृह में तकनीकी खराबी जैसी परिस्थितियां तैयार कर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों की टीमों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया।

सेलाकुई स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 10:00 बजे भूकंप और आग लगने की स्थिति में बचाव का अभ्यास किया गया। प्रधानाचार्य संजय जैन को मॉक ड्रिल का कमांडर बनाया गया। उन्होंने 112 पर सूचना देकर बचाव दल बुलाया। स्वास्थ्य, अग्निशमन और पुलिस विभाग की टीमों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कालसी क्षेत्र में वन विभाग के वन क्षेत्र में वनाग्नि, छिबरो जल विद्युत गृह में प्रेशर पाइप लीकेज, खनकंडी में वाहन दुर्घटना और राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़ में भूकंप की स्थिति का अभ्यास किया गया। इसमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक चिकित्सा देने और जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर रेफर करने की प्रक्रिया अपनाई गई। तहसीलदार सुशीला कोठियाल के निर्देशन में आयोजित अभ्यास में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें