फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गरीब मां के दो बेटों की सरकारी नौकरी लगाने के बहाने आठ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iठग ने खुद को अमित शाह का ओएसडी बताकर लगाई चपत I
विज्ञापन

Iराजपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iएक गरीब मां के दो बेटों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। ठग ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताकर चपत लगाई। महिला और उनका पति मजदूरी करते हैं। उन्होंने ब्याज पर रुपये उधार लेकर दिए थे।I
Iआरोपी ने उन्हें लोनिवि में नौकरी का फर्जी नियुक्तिपत्र दिया। दोनों बेटे पत्र लेकर नौकरी करने पहुंचे तो धोखे का पता चला। उनकी मां की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला सविता राजपुर रोड स्थित काठबंगला बस्ती की निवासी हैं। राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि महिला के दोनों बेटे बेरोजगार हैं। उनके छोटे बेटे आकाश का परिचय अंकित नाम के व्यक्ति से हुआ जिसने खुद को अमित शाह का ओएसडी बताया। उसने झांसा दिया कि वह बहुत से बेरोजगारों की नौकरी लगवा चुका है। अंकित ने आकाश और उसके भाई को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया और बदले में रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

I
Iसविता ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपने परिवार का लालन-पालन मजदूरी करके किया है। बेटों का भविष्य संवारने के लिए बड़ी मुश्किल से आठ लाख रुपये का इंतजाम किया था जो रुपये ब्याज पर उठाए थे। सारे रुपये उन्होंने अंकित के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अंकित ने दोनों भाइयों को देहरादून के लोनिवि में नौकरी लगने का एक नियुक्तिपत्र दिया। दोनों युवक पत्र लेकर संबंधित कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि नियुक्तिपत्र फर्जी हैं।I
विज्ञापन

Iसविता का आरोप है कि धोखाधड़ी का पता चलने के बाद जब उन्होंने अंकित से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने कुछ सप्ताह में रकम लौटाने का वादा किया लेकिन अब वह न तो फोन उठाता है और न ही सामने आता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें