फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे पुलिस कर्मी की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Thu, 13 Apr 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में  हरिद्वार में तैनात पुलिस कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। 
विज्ञापन


धौन और स्वांला के बीच बुधवार दिन में करीब एक बजे टनकपुर से चंपावत की ओर आ रही आल्टो कार (यूके 03-8397) असंतुलित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में टनकपुर निवासी सुमित वर्मा (29) पुत्र गोविंद लाल वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सुमित उत्तराखंड पुलिस में तैनात था और वर्तमान में हरिद्वार जिले के लक्सर में तैनात था। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाल बीसी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल और आपात 108 तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए कार में सवार दूसरे घायल बडोली निवासी हीरामणी (48) पुत्र सोबीदत्त को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा दिया। डॉ. केसी ठाकुर, डॉ.उदयशंकर आदि ने घायल का उपचार किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें