फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए तैयार की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन मई को रामताल गार्डन में शहीद की याद में लगेगा मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। तहसील क्षेत्र के रामताल गार्डन में आगामी तीन मई को स्वतंत्रता सेनानी शहीद केसरी के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारी के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को सफलतापूर्वक संचालित करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित बैठक शहीद केसरी चंद स्मारक समिति के अध्यक्ष संजीव चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेला स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र, प्लास्टिक के डिस्पोजल, नशीली वस्तुओं की बिक्री और सेवन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री करते पकड़ा जाएगा, उससे समिति अर्थ दंड वसूलेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति के लिए संबंधित विभागों को सूचित कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इस मौके पर गंभीर चौहान, दयाराम जोशी, राजेंद्र सिंह तोमर, उदय सिंह राणा, दिनेश शर्मा, खुशी राम जोशी, जगत सिंह, चंद्र मोहन जोशी, प्रदीप तोमर, अनुपम तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें