फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उधार दिए रुपये मांगने पर व्यक्ति को पीटा

Sat, 17 May 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में उधार लिए 10 हजार रुपये मांगना एक व्यक्ति और उसके साथी को भारी पड़ गया। देनदार ने अपनी बेटे और बहु के साथ मिलकर लेनदार और उसके साथी को बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में लेनदार का सिर फूटा और उसके साथी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस को दी तहरीर में तिरपरपुर निवासी भगत सिंह ने बताया कि सभावाला के शेखोवाला निवासी शीशपाल रावत को उनके पड़ोसी सुरेंद्र सिंह तोमर के 10 हजार रुपये देने थे। बताया कि बृहस्पतिवार को उसने रुपये देने के लिए अपनी आटा चक्की की दुकान में बुलाया। शीशपाल रावत, उसके बेटे हरिओम और बहु प्रियंका ने सुरेंद्र सिंह तोमर और उनके साथ गाली गलौज किया। बताया कि तीनों ने सुरेंद्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उनको भी लाठी-डंडो से पीटा। बताया कि जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र सिंह तोमर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, आपराधिक धमकी आदि संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें