फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी से ढाई पेटी शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाई पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब लाया था। थाना प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान अटाल के पास से मुखबिर ने एक व्यक्ति के घर के पीछे खेतों में शराब छिपाने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी ली तो वहां से अंग्रेजी शराब की ढाई पेटी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अटाल गांव निवासी आरोपी राजेंद्र सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पु़लिस पूछताछ में बताया कि वह पंचायत चुनाव में बांटने के लिए शराब लाया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें