II
कार चालक खुद ले गया अस्पताल, लेकिन डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
I
I
I
Iथानो मार्ग पर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। कार चालक घायल व्यक्ति को अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, कार चालक के खिलाफ मृतक के परिजनों ने शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
I
I
I
Iएसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान मोहन सिंह राणा पुत्र गगन सिंह राणा निवासी धनियाड़ी, बड़ासी, थानो मार्ग के रूप में हुई है। 53 वर्षीय मोहन सिंह राणा शुक्रवार रात करीब आठ बजे पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक टैक्सी नंबर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास कोई नहीं था तो कार चालक खुद मोहन सिंह राणा को अपनी कार से अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि चालक का नाम सुमित कश्यप निवासी ग्राम रावली, थाना मंडावर, बिजनौर है। परिजनों की ओर से सुमित कश्यप के खिलाफ तहरीर दी है जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
I
I
I
I
हादसे में युवती की मौत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा
I
Iदेहरादून। सड़क हादसे में मारी गई युवती के परिजनों ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रोहताश निवासी ग्राम करोंदी, बेहट, सहारनपुर ने पुलिस को बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री अंजना 12 सितंबर को अपने साथियों अमार निवासी कराल्टी, छुटमलपुर और साकिब निवासी मथाना सहारनपुर के साथ बाइक पर जा रही थी। शिमला बाईपास पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंजना की मौत हो गई, जबकि दोनों साथी घायल हो गए। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
I
I
I
I
I
I
गाय को टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर केस
I
I
I
Iदेहरादून। थानो मार्ग पर गाय को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हादसे में गाय की मौत हो गई थी। महानगर गो रक्षा प्रमुख अश्वनी पांडे ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को एक कार चालक ने तेजी से कार चलाते हुए सड़क किनारे गाय को टक्कर मार दी थी। गाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि पांडेय की शिकायत पर थाने में कार चालक पंकज रौतेला निवासी चौरासगढ़ी, कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I