फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधिवक्ता और पुलिस के बीच विवाद, कांग्रेसियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजमीन से जुड़े एक विवाद में वादी के साथ रायपुर थाने पहुंचे थे अधिवक्ता रॉबिन त्यागी
I
I
I
Iरायपुर थाने में एक अधिवक्ता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। जानबूझकर उन्हें और वादी को इंतजार कराया गया। वहीं, पुलिस ने इस पक्ष के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाया है। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेसियों ने भी विरोध जताया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हो पाया।
I
I
I
Iममाला जमीन विवाद से जुड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता व अधिवक्ता रॉबिन त्यागी मामले के वादी के साथ रायपुर थाने गए थे। उनका आरोप है कि पुलिस ने उन्हें और वादी को बेवजह बैठाए रखा। उन्होंने अपनी बात रखनी चाही तो कुछ पुलिसकर्मियों ने अभद्रता भी की। इस बात को लेकर विवाद खासा बढ़ गया। कुछ देर बाद वहां कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसी प्रकरण में एक महिला पुलिसकर्मी ने अधिवक्ता पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। विवाद करीब दो घंटे तक यूं ही चलता रहा। इस मामले में एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता की गई है। इसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जबकि अधिवक्ता त्यागी का कहना है कि वह जमीन के एक विवाद के वादी शहजाद के साथ थाने गए थे। पुलिस ने ही शाहजाद को बुलाया था। मामला कोर्ट में चल रहा है तो वह बतौर अधिवक्ता पुलिस से मिलने के लिए वादी के साथ गए थे। प्रकरण में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डाॅ. जसविंदर सिंह गोगी ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें