सेलाकुई थाना पुलिस ने पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले एक तस्कर को 2.064 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सोमवार की शाम सेलाकुई थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक को सारना नदी के पास देखा गया। पुलिस को देख युवक भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से दो थैलियों में 2.064 ग्राम गांजा मिला। 4500 रुपये की नकदी भी मिली। आरोपी की पहचान पौड़ी गढ़वाल जिले के ढौड़ियालस्यूं पट्टी के जुई गांव निवासी सागर पोखरियाल के रूप में हुई। आरोपी नौकरी के लिए सेलाकुई आया था। यहां गलत संगत में पड़कर गांजा बेचने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।