फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में यूथ रेडक्रास की भूमिका सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Iडीआईटी में विशेष आपदा प्रशिक्षण शिविर आयोजितI
विज्ञापन




यूथ रेडक्रास कमेटी की ओर से दीक्षारंभ 2024 के मौके पर डीआईटी यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईटी यूनिवर्सिटी की डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. मनीषा डुसेजा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान करने में यूथ रेडक्रास की भूमिका सराहनीय है। आपदा के लिहाज से उत्तराखंड अति संवेदनशील है। ऐसे में जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के उपायों का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन




कार्यक्रम में डीन डॉ. मनीषा डुसेजा एवं चीफ प्रोक्टर डॉ. नवीन सिंघल ने मुख्य प्रशिक्षक व सदस्य नेशनल डिजास्टर वाटसन रिस्पांस टीम अनिल वर्मा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान यूथ रेडक्रास सदस्य मेजर प्रेमलता वर्मा, डीआईटी यूनिवर्सिटी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जबरिंदर सिंह तथा लेफ्टिनेंट ब्रजलता, डॉ. सौरभ मिश्रा एवं मंजुला खुल्बे के नेतृत्व में छात्रा आयुषी कठैत, अनुषा नौटियाल, वैभवी पांडेय, अक्षिता नगदाली एवं छात्र आयुष बिष्ट, उद्धव पुंडीर, अखिलेश नौटियाल, समर्थ सवारणा ने आपदा में बचाव एवं राहत के कार्यों को प्रदर्शित किया। इस मौके पर अमन राज, उद्धव पुंडीर, डॉ. मुकुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें