फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बल्लूपुर–पांवटा हाईवे पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लगेगी जाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाईवे पर जंगली जानवरों के लिए खतरा बन कर दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन


टैग...खास खबर
फोटो...
कुंवर जावेद
विकासनगर। बल्लूपुर–पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण जंगली जानवरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सड़क से सटे आरक्षित वन क्षेत्र से अचानक सड़क पर आने वाले जानवर वाहनों की चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए निर्माण कंपनी ने जंगल से लगे मार्ग के किनारे सुरक्षा जाली लगाने का काम शुरू कर दिया है।
बल्लूपुर–पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर धर्मावाला से मटक माजरी स्थित वाई प्वाइंट तक लगभग तीन किलोमीटर का क्षेत्र कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र से सटा है। इस क्षेत्र में धर्मावाला, आदूवाला, शाहपुर-कल्याणपुर और मटक-माजरी बीट का बड़ा वन क्षेत्र आता है।
विज्ञापन

यह आरक्षित वन क्षेत्र वन्यजीवों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां हाथी और गुलदार के अलावा बड़ी संख्या में सांभर, चीतल, बारहसिंघा, घुरड़, काकड़, नीलगाय, सियार, जंगली सूअर, मोर और जंगली मुर्गे पाए जाते हैं। शाम होते ही इन जानवरों और पक्षियों की आवाजाही फोरलेन के आसपास बढ़ जाती है। ऐसे में जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ जाने से उनके दुर्घटना का शिकार होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ी तो अन्य क्षेत्रों में भी होंगे उपाय
कंपनी के परियोजना प्रबंधक जसबीर सिंह ने बताया कि अचानक जानवरों के वाहनों के सामने आ जाने से उनकी और वाहन सवारों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए सुरक्षा जाली लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी ऐसे उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें