Iउप जिला चिकित्सालय में शव गृह निर्माण के लिए संयुक्त समिति ने भूमि चिह्नित कर ली है। अस्पताल प्रशासन, नगर पालिका, एमडीडीए और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने दो स्थानों को शवगृह के लिए उपयुक्त पाया है। इस पर अपनी सहमति दी है।
I
Iउप जिला चिकित्सालय लंढौर का मौजूदा शव गृह दूर है। ढलान वाला रास्ता होने पर शव लाने-ले जाने में दिक्कत होती है। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शव गृह को अस्पताल के निकट बनाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही थी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए, नगर पालिका और अस्पताल प्रशासन को शव गृह के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश के बाद विभागों के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में जमीन का निरीक्षण किया। इसमें अस्पताल पार्किंग के निकट दो स्थानों को शव गृह के लिए उपयुक्त पाया है। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि मोहन पेटवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री को इस संबंध में अवगत कराया जाएगा। उप जिला चिकित्सालय सीएसएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने कहा कि एमडीडीए की स्वीकृति मिलने के बाद शव गृह निर्माण किया जाएगा।I