फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दोस्तों में खूनी संघर्ष, पेट में घोंपा नुकीला हथियार

Sat, 04 Jul 2026 09:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के दशहरा ग्राउंड में शनिवार शाम दो दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। मुजफ्फरनगर से घूमने आए एक युवक ने अपने ही साथी के पेट में किसी नुकीली वस्तु से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शनिवार शाम थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि दशहरा ग्राउंड में एक युवक के पेट में नुकीली चीज से वार कर उसे घायल कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान कृष्णा मलिक (25) निवासी ग्राम कज्जीखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
घायल के साथी नितिन ने पुलिस को बताया कि कृष्णा मलिक और उसका मित्र शिवानंद उर्फ शिवा निवासी सिसोली, मुजफ्फरनगर शनिवार को घूमने के लिए देहरादून आए थे। शाम करीब छह बजे दोनों दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद के दौरान शिवानंद उर्फ शिवा ने किसी नुकीली चीज से कृष्णा मलिक के पेट पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को प्रेमनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल घायल की हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं और अन्य माध्यमों से भी आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रेमनगर पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।


बाइक लेकर भाग गया आरोपी

दोस्त के पेट और जांघ पर वार करने के बाद आरोपी शिवानंद बाइक लेकर देहरादून से भाग गया। बताया जा रहा है कि उसी बाइक से दोनों दोस्त मुजफ्फरनगर से देहरादून आए थे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को मुजफ्फरनगर के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें