फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति से की थी 15 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन



जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑनलाइन निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसटीएफ पहले चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसटीएफ के अनुसार आरोपियों ने 1200 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि चार सितंबर 2021 को अमित कुमार निवासी डी-2 ज्वालापुर सुभाष नगर हरिद्वार ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर चीन के सोना, रेडवाइन, मसाले आदि सामान में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके लिए आरोपी ने जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की फर्जी वेबसाइट का लिंक भी दिया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में 15 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन




एसटीएफ की जांच में पता चला कि यह मामला बहुत बड़ा है और इसमें कई आरोपी शामिल हैं। पता चला कि यह फर्जी वेबसाइट हांगकांग या सिंगापुर में बनाई गई थी। जांच के बाद एक आरोपी नेपाल मूल के यम बहादुर वर्तमान निवासी विजय विहार, रोहणी सेक्टर 5, नई दिल्ली मूल निवासी ग्राम कारीकोट, राईडांडा, थाना वालिम, वार्ड नं0 9, जिला शियांगजा, गंडकी अंचल नेपाल को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। इस मामले में एसटीएफ की टीम ने आरोपी रोहित कुमार को पंजाब के फरीदकोट पाकिस्तान बार्डर से, दो आरोपियों को भोपाल मध्य प्रदेश से और एक को राउरकेला उड़ीसा से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन






धोखाधड़ी में फिल्म निर्माता भी है शामिल

एसटीएफ के अनुसार इस मामले में मुंबई के एक फिल्म निर्माता की संलिप्तता पाए जाने पर नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें