I
I
I
Iरियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास पर होगा मंथनI
उत्तराखंड में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को मसूरी में राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद उत्तराखंड की ओर से बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहरी विकास मंत्री बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। जबकि कृषि मंत्री गणेश जोशी समेत अन्य मंत्री व अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
मसूरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के सदस्य पहुंचेंगे। जो रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को बढ़ावा देने के लिए उपाय सुझाए जाएंगे। राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के उत्तराखंड अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर रियल एस्टेट के माध्यम से राज्य के विकास पर मंथन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तराखंड में निवेश के नए अवसरों को जन्म देगा और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। कार्यक्रम को नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के अध्यक्ष डॉक्टर निरंजन हीरानंदानी, प्रेसिडेंट डॉ. जी हरिबाबू के साथ ही देशभर से पहुंचने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संबोधित करेंगे।