फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय एवं शाखा का कार्यालय उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iवर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण, 5.90 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माणI
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सेलाकुई स्थित कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय एवं शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि कई वर्षों से औषधालय किराए के भवन से संचालित हो रहा था। औषधालय एवं शाखा कार्यालय की दूरी अधिक होने से बीमांकित व्यक्तियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।



विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि अब औषधालय एवं शाखा कार्यालय एक ही भवन में संचालित होने से एक ही छत के नीचे सभी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। एक हेक्टेयर में फैले औषधालय एवं शाखा कार्यालय का निर्माण करीब 5.90 करोड़ की लागत से किया गया है। इससे सेलाकुई क्षेत्र के करीब 1.25 लाख बीमांकित एवं उनके आश्रित कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी राज्य बीमा योजना के क्षेत्रीय निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि चिकित्सा सुविधा में बेहतरी के लिए हरिद्वार में 300 बिस्तरों का ईएसआई अस्पताल निर्माण अधीन है, जो इसी वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। जिला देहरादून में भी 100 बिस्तरों के अस्पताल का प्रस्ताव मुख्यालय ने स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन




राज्य सरकार से भूमि आवंटित होने पर निर्माण किया जाएगा। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-1948 बीमांकित एवं उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इस मौके पर राज्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाशदीप, डॉ. सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें