फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सर्जिकल एसोसिएशन का कार्यालय दून अस्पताल में बनेगा, अनुभव साझा करेंगे सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
I- दून अस्पताल में सर्जिकल सोसायटी ऑफ देहरादून एसोसिएशन की बैठक में हुआ निर्णय
विज्ञापन

I

I
I

I- हर सप्ताह होगी बैठक, निजी अस्पतालों के सर्जन भी होंगे शामिलI

दून अस्पताल में रविवार को सर्जिकल सोसायटी ऑफ देहरादून एसोसिएशन की बैठक हुई। इस बैठक में अस्पताल के सभी सर्जन मौजूद रहे। इस दौरान दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्णय लिया कि सर्जरी एसोसिएशन का कार्यालय दून अस्पताल में ही बनाया जाएगा। सर्जरी से संबंधित सभी जानकारी और इलाज की सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी।



डॉ. सयाना ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि हर सप्ताह अस्पताल के सर्जरी विभाग के पीजी छात्र और निजी अस्पतालों के सर्जन के साथ एक बैठक होती रहेगी। अन्य अस्पतालों के सर्जन सर्जरी के संबंध में अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इससे सर्जरी की नई तकनीक साझा होती रहेंगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी सर्जन के साथ मिलकर सतत शिक्षा पर लेक्चर, जागरूकता कार्यक्रम और शिविरों का आयोजन होता रहेगा। इस बैठक में इंदिरेश अस्पताल से सर्जन डॉ. प्रदीप सिंघल, कोरोनेशन अस्पताल से डॉ. परमार्थ जोशी, दून अस्पताल से डॉ. मोहित गोयल, डॉ. प्रदीप शर्मा और डॉ. नेहा महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iचारधाम यात्रा के लिए देंगे बेसिक लाइफ सपोर्टI

डॉ. सयाना ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है जो भी डॉक्टर चारधाम यात्रा पर वॉलंटियर के तौर पर सेवा करना चाहते हैं वे कर सकते हैं। इसके लिए सरकार को नाम भेजे जाएंगे। चारधाम यात्रा शुरू होने वाले स्थानों पर यात्रियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में जाकर बताएंगे। चोट लगने पर खून रोकना, पट्टी बांधना, घबराहट होने या सांस फूलने पर क्या करें, कच्चा प्लास्टर कैसे लगाएं आदि जानकारियां दी जाएंगी। अस्पताल के सभी कर्मचारियों को भी बेसिक लाइफ सपोर्ट के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें