II
चंद्रबनी वार्ड के सैकड़ों लोग पैदल यात्रा कर परेड ग्राउंड से कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे
I
I शहर के चंद्रबनी वार्ड के सैकड़ाें लोगों ने निवर्तमान पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में परेड ग्राउंड से पैदल यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। यहां पर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। सुखबीर बुटोला ने कहा कि वन अधिनियम 1927 की धारा-4 को समाप्त कर मालिकानी हक दिया जाए।
I
Iज्ञापन में कहा गया कि, चंद्रबनी वार्ड में बीते 60 वर्षों से तीन हजार परिवार बसे हुए हैं। जो लंबे समय से जमीन पर मालिकाना हक की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, हाल ही के वर्षों में नगर निगम और बिजली के कनेक्शन देने बंद कर दिए गए हैं।
I
I
I
Iजबकि वन विभाग के अधिकारी लोगों को बेवजह परेशान कर रहे हैं। चंद्रबनी मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित शहीद द्वार का निर्माण नहीं करने दिया जा रहा। क्षेत्र में जानबूझकर सड़कों के निर्माण में अवरोध पैदा किया जा रहा है। कहा, यह क्षेत्र नगर निगम में शामिल है। इसमें भुत्तोवाला, चोइला, अमर भारती, कैलाशपुर, धारावली, पट्टीयोवाला, पित्थुवाला खुर्द आदि गांव भी शामिल है।
I
Iउन्होंने मांग करते हुए कहा कि वन अधिनियम की धारा-4 और अधिसूचना को खारिज कर हजारों परिवारों को मालिकाना हक दिया जाए। इस दौरान मदन सिंह, रामपाल राठौर, आशीष तोमर, ललित श्रीवास्तव, देवेंद्र चौधरी, अनीष भटनागर आदि मौजूद रहे।I