फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे 'आशिक' के खौफ में जीने को मजबूर लड़की

Mon, 13 Jan 2014 10:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में सिरफिरे युवक के खौफ से एक छात्रा घर से बाहर नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन


घर जाकर दी धमकी
छात्रा से राह चलते छेड़छाड़ और घर में जाकर हंगामा करने पर युवक तीन बार जेल जा चुका है, लेकिन फिर भी बाज नहीं आया। हर बार जमानत पर छूटने के बाद वह छात्रा के घर जाकर धमकी देने लगता है।

पढ़ें, रात को 'लड़की' को बुलाया, जब नींद खुली तो उड़े होश

पुलिस ने इस बार उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जिला बदर करने के लिए जिलाधिकारी को संस्तुति भेजी है। राहुल थापा पुत्र रमेश थापा निवासी विंग नंबर 7, प्रेमनगर करीब डेढ़ साल पहले छात्रा से बस में मिला था।
विज्ञापन


पढ़ें, इस 'चिराग' ने रौशन किया उत्तराखंड का नाम

पीछा करते हुए वह छात्रा के घर पहुंच गया। छात्रा के घर पर जाकर घरवालों से कहा कि वह उनकी लड़की को चाहता है। छात्रा और घरवालों के विरोध पर वह गाली-गलौच पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी दी।

तीन बार जा चुका जेल
शिकायत पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद वह छह महीने पहले फिर से छात्रा के घर पहुंच गया। दीवार पर आपत्तिजनक बातें लिखकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस अब तक तीन बार उसे जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें, मंत्री के भाई हैं तो क्या कुछ भी करेंगे?

शहर कोतवाल ने बताया कि राहुल थापा की आपराधिक छवि है। राहुल के जमानत पर छूटने से छात्रा डरी हुई है। कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ शिकायत नहीं करता। इसलिए राहुल के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें