फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वीकेंड पर उमड़े सैलानी, जाम से हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- चौक-चौराहों पर बार-बार उत्पन्न हुई जाम की स्थिति
विज्ञापन

I

I
I

I- मालरोड में अवैध पार्किंग से स्थानीय लोग नाराजI

वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी पहुंचे। चौक-चौराहों पर जाम की वजह से पर्यटकों को परेशानी भी हुई। मालरोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है।

मालरोड में सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गांधी चौक से लेकर किंग्रेग मार्ग, कैंपटी रोड, मैसानिक लाॅज बस अड्डे क्षेत्र में बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। मालरोड में अवैध तरीके से पर्यटकों के वाहन खड़े रहे, जिससे लोगों को घूमने में परेशानी हुई।
विज्ञापन




वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र रावत ने अवैध पार्किंग पर नाराजगी जताई। लंढौर निवासी वैभव तायल ने कहा कि कैमल बैक रोड में गलत तरीके से वाहन खड़े है, जिससे परेशानी हो रही। निधि बहुगुणा ने कहा कि बड़ा मोड क्षेत्र में कुछ लोग पैड पार्किंग की चिट देकर डबल पार्किंग कराने का काम कर रहे हैं। लंढौर निवासी निखिल अग्रवाल ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि शहर के सभी चौक चौराहों पर पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवान ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात हैं। पार्किंग और सड़क संकरा होने के कारण कई बार समस्या हो जाती है लेकिन तत्काल पुलिस को मौके पर भेजकर व्यवस्था को ठीक किया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें