फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेहद शांत स्वभाव के थे बघेल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोलीकांड के शिकार हुए बुजुर्ग बघेल सिंह बेहद ही शांत स्वभाव के थे। लोगों कहना है कि उन्होंने अपनी जीवन में कभी चीटीं भी नहीं मारी। गांव में बाहरी लोगों के दबंगई दिखाने पर उनसे रहा नहीं गया और छुमा देवी से बहस कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने के लिए पहुंच गए। बघेल सिंह मूल रूप से कालसी तहसील के लाछा गांव के रहने वाले थे। उनके चार बेटे हैं। एक बेटा यूपी पुलिस में हैं। उनकी डुमेट गांव में जमीने है। दूसरों की मदद के लिए वे हमेशा खड़े रहते थे। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन






Iहत्या का दर्ज होगा मुकदमाI



कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया अभी पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। जल्द ही पीड़ित परिवार से तहरीर लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन






Iतीन जगह मिले खून के धब्बेI

गोली चलने से घायल हुए बुजुर्ग और युवक लहुलूहान हो गए। घटना स्थल के पास फोरेंसिक टीम ने तीन जगहों से खून के नमूने लिए। वीडियो और फोटोग्राफी भी की।





Iबुढ़िया चुप रह नहीं तो उड़ा दूंगाI



छुमा देवी ने बताया कि एक व्यक्ति हाथ में बंदूक लिए हुए था। जब उनकी उससे बहस हुई तो उसने कहा कि बुढ़िया चुप रह नहीं तो उड़ा दूंगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें