फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जस्सोवाला में गिरा कच्चा मकान, परिजनों ने भागकर बचाई जान

Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से ग्राम जस्सोवाला में एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है।

ग्राम जस्सोवाला में सोमवार को अपराह्न तीन बजे शाहिद हसन पुत्र कासिम अली का कच्चा मकान गिर गया। घटना के समय उसकी पत्नी, पुत्रवधू व बच्चे घर में ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मकान में वह अपनी पत्नी, पुत्र नौशाद व उसके परिवार के साथ रहता है। घटना के समय घर में महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। मकान की कच्ची दीवार में दरार आने पर वह अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे। इसी दौरान मकान भरभराकर गिर गया। मकान में रखा सारा सामान व राशन आदि खराब हो गया। ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता गुलफाम जान ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। इसके साथ ही आपदा मद में दी जाने वाली सहायता भी पीड़ित परिवार को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें