फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झोपड़ी में लगी आग, युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- घर में रखा सामान जलकर राख
विज्ञापन

I

I
I

I- पीड़िता ने एक व्यक्ति पर लगाया आगजनी का आरोपI

शीशमबाड़ा-सिंघनीवाला गांव में आग लगने से झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग बुझाने के दौरान युवक झुलस गया। जिसे उपचार के लिए देहरादून स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।



पीड़िता राधा देवी पत्नी स्वर्गीय बलविंदर सिंह ने बताया कि बीती शनिवार की रात्रि को करीब 11:30 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग से खाने पीने का सारा सामान, जेवर और नकदी जल गई। जब उन्होंने और बेटे जसवीर ने बाहर निकलने की कोशिश की तो बाहर से कुंडी लगी थी। किसी तरह दोनों बाहर निकले। सामान बचाने के दौरान जसवीर की पीठ और हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राधा देवी ने बताया कि दो माह बाद बेटे की शादी होनी है। जिसके लिए सामान और पैसे जमा किए थे। उन्होंने भेलपुरी की ठेली लगाने वाले एक व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कुछ दिन पूर्व ही उसकी लड़ाई हुई थी। उसने धमकी दी थी। फायर स्टेशन ऑफिसर मुन्नालाल ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह का कहना है महिला की ओर से दी तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें