I
I
I
भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की ओर से शनिवार को भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शन, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समा बांधे रखा।
हंस फाउंडेशन की संस्थापक और मुख्य अतिथि माता मंगला ने कहा कि नारी शक्ति बहुत उर्जावान है। महिलाओं के लिए यह गर्व की बात है कि समय-समय पर अपने सुहाग की सुरक्षा के लिया व्रत रखती हैं। महिलाओं ने अनेक महान शक्तियों को जन्म दिया है। उन्होंने महिलाओं से अपनी शक्ति को जागृत करने का आह्वान किया। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में तीज पर्व को हमने पहाड़ी रंगों से भर दिया है। टिहरी की नथ, जौनसारी ठांठू और कुमांऊनी पिछौड़ा पहनकर महिलाएं यह त्योहार मनाती हैं। लेकिन हमारी पहचान हमेशा पहाड़ी ही रहती है। इस दौरान निर्मला जोशी, क्षमा बंसल, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, डॉ. गीता खन्ना, विधायक सविता कपूर, सरिता आर्य, मधु चौहान, अनिता ममगाईं, पद्मश्री बसंती बिष्ट, रेशमा शाह आदि गणमान्य महिलाएं मौजूद रहीं।