फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाली प्लाॅटों में बारिश से जलभराव, डेंगू का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजमा पानी की निकासी और फॉगिंग न होने से आसपास रहने वाले लोग परेशान
विज्ञापन

I

I
I

Iकई कॉलोनियों में खाली प्लॉटों में जमा हो रहा पानीI

खाली प्लॉटों में बारिश का पानी जमा होने से डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इससे प्लॉटों के आसपास रहने वाले परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से जमा पानी की निकासी करवाने और फॉगिंग करवाने की मांग की है।

मानसून सीजन में देहरादून में लगातार बारिश हो रही है। इससे शहर में कॉलोनियों में खाली प्लॉटों में जलभराव हो रहा है। आईएसबीटी टाटा शोरूम की पार्किंग, हामिद काॅलोनी, बंजारावाला टी-स्टेट, विस्थापित कॉलोनी, हरिद्वार बाईपास अजबपुर फ्लाईओवर के आसपास खाली प्लाॅटों में बारिश का पानी जमा हो रहा है। हामिद कॉलोनी निवासी युनुस ने बताया कि उनकी दुकान के समीप खाली प्लाॅट में कई दिनों से पानी जमा है। पार्षद के माध्यम से कई बार नगर निगम में इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनी में फाॅगिंग भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकेंद्र चौहान ने बताया कि आईएसबीटी के आसपास कई खाली प्लाॅट में जलभराव है। इससे डेंगू और मलेरिया का खतरा बना है। बंजारावाला टी-स्टेट निवासी रेखा तिवारी ने बताया कि उनके पड़ोस में खाली प्लाॅट में बच्चे खेलते रहते हैं। प्लॉट में पानी भरा है। शाकिर, वंदना और संगीता भंडारी ने बताया कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को कई बार फॉगिंग करवाने के लिए गुहार लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें