फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भव्य कीर्तन का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। ज्वाला मंदिर परिसर में एकता मिलन कीर्तन मंडली ने भव्य कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने मां भगवती के भक्तिमय भजनों से मंदिर प्रांगण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। कीर्तन की शुरुआत मेरी मां का चोला है रंगला भजन से की गई जिसके बाद सामूहिक स्वर में कीर्तन प्रस्तुत किया गया। भजनों के दौरान माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कीर्तन के उपरांत पंडित पंकज गोदियाल ने विधिवत पूजन व आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक वातावरण को बढ़वा देना है। इस मौके पर नीलम, अन्नू, शगुन, मंजू, सरिता, बीना, आशा, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें