फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लड्डू गोपाल व राधा-रानी को पहनाए जा रहे गर्म कपड़े

विज्ञापन
ऊनी कपड़ो में सजे लड्डू गोपाल। संवाद
विज्ञापन
- बाजारों में बढ़ी खरीदारी, 100 से 200 रुपये तक बेची जा रही ठाकुर जी की ऊनी वेशभूषा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। सर्दी बढ़ने के साथ ही लड्डू गोपाल व राधा-रानी को गर्म कपड़े पहनाए जाने लगे हैं। इसके लिए बाजारों में खरीदारी काफी बढ़ गई है। अधिकतर गर्म कपड़े वृंदावन से मंगाए जा रहे हैं। दरअसल, दून में ज्यादातर घरों में लोगों ने लड्डू गोपाल और राधा रानी को विराजमान किया है। अब ठंड बढ़ने के साथ ही उनका बचाव करना शुरू कर दिया गया है। उन्हें ऊनी कपड़े के साथ गर्म टोपी और मोजे पहनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही मंदिरों और घरों में कई जगह हीटर भी लगाया जा रहा है। व्यापारी मनोज कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ठाकुर जी की ऊनी वेशभूषा 100 रुपये से 200 रुपये तक बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि ऊनी ड्रेस से लेकर ज्यादातर हर वेशभूषा वृंदावन से मंगाई जा रही है।

ऊनी कपड़ो में सजे लड्डू गोपाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें