सड़क पार कर रही एक बच्ची कार की टक्कर से घायल हो गई। आरोप है कि कार चालक ने वहां से भागने की कोशिश, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
हादसे के बाद सुरेश कुमार शर्मा निवासी देवलोक कॉलोनी, शिमला बाईपास रोड ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी ढाई वर्षीय बेटी गौवंशी शनिवार को सड़क पार कर रही थी। बीच सड़क पर वह पीछे मुड़कर देखने लगी और रुक गई। इस दौरान सड़क से गुजर रही कार ने उसे टक्कर मार दी। बच्ची कार के नीचे आ गई, इसके बाद चालक ने कार भगाने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय निवासी गौरव शर्मा ने गाड़ी के आगे आकर उसे रुकवाया। तब तक गाड़ी का पिछला टायर भी बच्ची के ऊपर से गुजर गया।
इस दौरान टैक्सी गाड़ी चालक नरेश पुत्र अशोक कुमार हाल निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर, मूल निवासी सुल्तान गांव, जिला झुंझुनू, राजस्थान को पकड़ लिया। बच्ची को अस्तपाल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी चालक को पुलिस को हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष राणा ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।