फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने पहले मनाई बर्थ डे पार्टी, फिर फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 08 May 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रही एक युवती ने अपनी बर्थ डे पार्टी के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है, लेकिन परिजन खुदकुशी पर सवाल उठाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस को कमरे की तलाश में कुछ ऐसे नोट्स मिले हैं, जिससे जाहिर होता है कि वह नौकरी और प्रेम-प्रसंग को लेकर तनाव में थी। हालांकि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

टिहरी गढ़वाल के थत्यूड़ निवासी और खाद्य विभाग में एडीओ सुदंर लाल शाह की बेटी रीना शाह क्लेमेंटटाउन के ओगल भट्टा में किराए पर रहकर एमए की पढ़ाई कर रही थी। रीना शाह पहली मंजिल पर किराए पर रहती थी, जबकि दो अन्य छात्राएं आयशा और अंकिता निचले हिस्से में रहती हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीन-चार दिन पहले रीना का बर्थ-डे था। रविवार को दिन में रीना का भाई उसके कमरे पर पहुंचा था और बर्थ डे पार्टी दी थी। इसके बाद रात करीब आठ बजे दोनों सहेली खाना लेने बाहर गई थीं।
विज्ञापन

नौकरी और प्रेमी को लेकर था तनाव

रात में वापस लौटी तो रीना पंखे पर लटकी हुई थी। रीना के जिंदा होने की उम्मीद में उन्होंने उसे हिलाया तो वह नीचे आ गिरी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता और भाई सोमवार सुबह बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। उनका आरोप था कि बेटी की हत्या की गई है। पिता सुंदर लाल शाह ने उसकी सहेलियों से भी बातचीत कर घटनाक्रम पर जानकारी ली।

एसओ हरिओम चौहान ने बताया कि तलाशी में किसी तरह का सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसे नोट्स मिले है, जिससे यह पुष्टि होती है कि वह नौकरी और एक युवक से शादी को लेकर तनाव में थी। परिजनों की आशंकाओं को लेकर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें