फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोन दिलाने के नाम पर फर्नीचर व्यापारी से सवा चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपने ही कारीगर के खिलाफ दर्ज करवाई प्राथमिकी, प्रेमनगर पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर व्यापारी को उनकी दुकान में काम करने वाले कारीगर ने लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 4.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। व्यापारी सुरेंद्र धीमान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फरवरी 2025 में सहारनपुर निवासी सोनू धीमान को कारीगर के तौर पर काम पर रखा था। सुरेंद्र के मुताबिक, सोनू ने अपनी बातों से जल्द ही उनका विश्वास जीत लिया। उसने झांसा दिया कि छुटमलपुर निवासी उसका एक परिचित मशीनों के लिए बैंक लोन करा देगा, जिससे उनका काम और बढ़ जाएगा। लोन की प्रक्रिया के नाम पर 11 फरवरी से तीन अक्तूबर 2025 के बीच सुरेंद्र और उनकी पत्नी के बैंक खाते व एटीएम से कुल 4.25 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि जब उन्होंने सोनू से अपने पैसों का हिसाब मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगा। आरोप है कि नौ दिसंबर 2025 को रुपये मांगने पर आरोपी सोनू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें