फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विजिलेंस की टीम ने तीन घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने हरबर्टपुर क्षेत्र के लखनवाला में छापामारी करते हुए तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। निगम के अधिकारियों ने तीनों आरोपियों के भवनों से केबल बरामद करते हुए उन पर बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लखनवाला निवासी मेमूनिशा, महबूब, संजय कुमार के भवनों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। टीम में शामिल सहायक अभियंता रोबिन सिंह ने बताया इस दौरान तीन ग्रामीणों के घरों में लाइन से केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जिस पर केबल को जब्त कर लिया गया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल सिंह, विकास कुमार, अवर अभियंता विपिन कोठियाल, सपना रावत, अनीता काला, गुमान सिंह, सुंदरलाल सेमवाल, धीरज, विक्की मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें