फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारीघाट बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. केकेबीएम सुभारती हॉस्पिटल की ओर से सोमवार को बारीघाट बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यहां सामान्य, विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और दंत चिकित्सा परामर्श दिए गए। प्राकृतिक चिकित्सा, आहार विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी, रक्तचाप और रक्त शर्करा की जांच भी हुई। जांच के बाद चिकित्सकों ने परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां बांटीं। जानकी देवी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की सचिव कविता चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसे शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाते हैं और रोगों की पहचान सुनिश्चित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें