फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोटरमार्ग पर पिछली बारिश में आया मलबा जस का तस पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह से जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ा शंभु की चौकी-पंजिया मोटरमार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई साल से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई हैं। पिछली बरसात में सड़क पर आया मलबा भी जस का तस पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




शंभु की चौकी से पंजिया तक जाने वाले मोटरमार्ग की कुल दूरी पांच किलोमीटर है। इससे पांच गांव ददोऊ, पंजिया, लुआठा, बनसार, सैरी के निवासी अपनी दैनिक आवाजाही करते हैं। पिछले कई साल से सड़क की मरम्मत नहीं होने से मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। आए दिन वाहन सवार रपटकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासी केशर सिंह चौहान, संतराम भट्ट, सरदार सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के बार-बार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की घोषणा के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। बताया कि विभाग की लापरवाही का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल बरसात के मौसम में सड़क पर आए मलबे को अभी तक नहीं हटाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग ने यदि शीघ्र मार्ग की मरम्मत नहीं कराई तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें