फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सुग्रीव-बाली के बीच छिड़ा भीषण युद्ध, श्रीराम ने किया बाली का वध

Sat, 31 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- राम-सुग्रीव की मित्रता का हुआ मंचन, न्याय दिलाने के लिए श्रीराम ने बाली पर चलाया बाण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। रामलीला मंचन में शनिवार को सुग्रीव और बाली के बीच हुए भीषण युद्ध के संवादों और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। 52 बीघा मैदान में आयोजित मंचन में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता से लेकर बाली वध तक के प्रसंगों का सजीव मंचन किया। युद्ध के दौरान दोनों भाइयों के बीच हुए संवादों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन

मंचन में श्रीराम से मित्रता होने के बाद सुग्रीव ने बाली को युद्ध के लिए ललकारा। दोनों के बीच हुए संघर्ष का कलाकारों ने जीवंत चित्रण किया। भगवान श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को न्याय दिलाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा रहे। समिति अध्यक्ष अशोक जोशी ने कहा कि रामलीला के प्रसंग जीवन में न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर अमित पंवार, कुलदीप रावत, रविदास चंगोल, शूरवीर चौहान सहित समिति सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें