फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जलाया बांग्लादेश का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 दिन के भीतर बांग्लादेशियों को देश से बाहर करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरबर्टपुर। हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौक पर नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश सरकार का पुतला भी जलाया। उन्होंने भारत सरकार से 15 दिन के भीतर बांग्लादेशियों को भारत से बाहर करने की मांग की।
बजरंग दल के जिला विकासनगर संयोजक शेखर बंसल के नेतृत्व में बस अड्डे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने बस अड्ड से चौक तक जुलूस निकाला। इसके बाद चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं के विरुद्ध हो रही हिंसा के मामले में भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की मांग की। साथ ही देश में रह रहे बांग्लादेशियों को 15 दिन के भीतर वापस भेजने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं देशभर से बांग्लादेशियों को चिह्नित कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रांत संत संपर्क प्रमुख नितिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कुलदीप, जिला सहमंत्री रमेश ढौंड़ियाल, रविंद्र पाल, जिला संयोजिका जेसिका अग्रवाल, प्रखंड अध्यक्ष सेलाकुई मनीष नेगी, धर्मेंद्र चौधरी, प्रेम चौधरी, गोरक्षा प्रमुख सुमित राणा, विमल मालिक, प्रदीप, अमर कुशवाहा, प्रवीण सैनी, स्नेहा सेमवाल, सागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें